लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3530 नए मामले , 52 की मौत

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:01 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,530 नए मामले आए जबकि 52 और मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,04,147 हो गई है जिनमें से 1,38,221 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वहीं पड़ोसी राज्य गुजरात में मंगलवार को संक्रमण के 11 नए मामले आए। हालांकि, किसी की मौत दर्ज नहीं की गई।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 3,685 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर अबतक 63,12,706 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 47,671 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, 2,96,176 लोग गृह पृथकवास में हैं जबकि 1875 संस्थागत पृथकवास में हैं। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.06 प्रतिशत है और मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है।

गुजरात में स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 11 नए मामले आने से राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 8,25,640 हो गई है। हालांकि, मंगलवार किसी की कोविड-19 से मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 10,082 पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 153 उपचाराधीन मरीज हैं। गत 24 घंटे के दौरान 19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर अबतक 8,15,405 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राज्य में कोविड-19 टीके की 3,77,994 खुराक दी गई इसके साथ ही राज्य में अबतक 5,29,55,628 खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग