लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन की गई जानकारी के अनुसार, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गई है।

संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के साथ ही उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 28,13,658 हो गई है जो कुल संक्रमितों का 16.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से मुक्त होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 82.62 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,43,04,382 हो गई है। मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत हो गई है।

भारत में सात अगस्त को कोविड-19 रोगियों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 25 अप्रैल तक 27,93,21,177 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,02,367  नमूनों की जांच रविवार को की गई।

महाराष्ट्र से कोविड-19 से मौत के 832 मामले, दिल्ली से 350 मामले, उत्तर प्रदेश से 206 मामले, छत्तीसगढ़ से 199 मामले, गुजरात से 157 मामले, कर्नाटक से 143 और झारखंड से 103 नए मामले सामने आए हैं।

देश में कोविड-19 से अब तक कुल 1,95,123 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 64,760 लोगों की, कर्नाटक में 14,426, दिल्ली में 14,248, तमिलनाडु में 13,557, उत्तर प्रदेश में 11,165, पश्चिम बंगाल में 10,941, पंजाब में 8,432 और आंध्र प्रदेश में 7,685 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत कोविड-19 के अलावा विभिन्न रोगों से ग्रस्त होने के चलते हुई।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर