लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 3,527 नए मामले आए, 3782 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:21 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 दिसंबर केरल में शनिवार को कोविड-19 के 3,527 नए मामले आए जबकि 3,782 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि गत 24 घंटों में 21 और लोगों की संक्रमण से मौत होने की वजह से केरल में महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या तीन हजार के करीब पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 7,35,611 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 6,68,733 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 63,752 मरीज उपचाराधीन हैं।

शैलजा ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गत 24 घंटे में 35,586 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 9.91 प्रतिशत नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि 21 और लोगों की संक्रमण से मौत होने की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,951 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में इस समय कुल 2,59,083 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 13,200 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में 34 स्वास्थ्य कर्मी और 63 बाहर से आए लोग हैं जबकि 3,106 मरीज दूसरे संक्रमित के संपर्क में आने से महामारी की चपेट में आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार , आज कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 522 नए मामले आए है जबकि मलाप्पुरम में 513, एर्णाकुलम में 403, इडुक्की में 67 और कासरगोड में 52 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया