ओडिशा में कोविड-19 के 351 नए मामले, मृतकों की संख्या 1,825 हुई

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:53 IST2020-12-17T16:53:33+5:302020-12-17T16:53:33+5:30

351 new cases of Kovid-19 in Odisha, 1,825 dead | ओडिशा में कोविड-19 के 351 नए मामले, मृतकों की संख्या 1,825 हुई

ओडिशा में कोविड-19 के 351 नए मामले, मृतकों की संख्या 1,825 हुई

भुवनेश्वर, 17 दिसंबर ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड​​-19 के कारण पांच और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 1,825 हो गई, जबकि संक्रमण के 351 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,147 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में आए 351 नए मामलों में से 203 अलग-अलग पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं और बाकी का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने के दौरान चला।

उन्होंने बताया कि खुर्दा में सबसे अधिक 52 मामले सामने आए, उसके बाद सुंदरगढ़ में 47 और अंगुल में 41 मामले सामने आए।

ओडिशा में वर्तमान में 3,061 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,20,208 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड​​-19 के लिए अब तक 65.02 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 351 new cases of Kovid-19 in Odisha, 1,825 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे