लाइव न्यूज़ :

मुंबई से 14 दिनों तक पैदल चलकर UP के गांव पहुंचा 35 वर्षीय शख्स, क्वारंटाइन सेंटर में हुई मौत, पत्नी ने कहा- सिर्फ बिस्किट खाए थे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2020 09:05 IST

भारत में कोरोना वायरस के मद्देनजर 24 मार्च से लॉकडाउन है, जो तीन मई तक जारी रहेगा। इस दौरान देश में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूरों ने पैदल चलकर अपने घर पहुंचने को मजबूर हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के परिवार वालों को क्वारंटाइन में रखा गया है। मृतक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक क्वारंटाइन सेंटर में 35 वर्षीय शख्स इंसाफ अली की मौत हो गई है। इंसाफ अली ने 14 दिन पहले मुंबई से श्रावस्ती जिला आने के लिए पैदल चलना शुरू किया था। लॉकडाउन के दौरान वह पुलिस वालों से काफी बचता हुआ आया था। लगभग 1500 किलोमीटर पैदल चलकर जैसे ही इंसाफ अली सोमवार (27 अप्रैल) को अपने गांव के बाहरी इलाके में पहुंचे और उसे तुरंत जिले के मल्हीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मटखनवा में एक क्वारंटीन सेंटर में ले जाया गया। जहां कुछ घंटो बाद उसकी मौत हो गई। इंसाफ अली का कोरोना रिपोर्ट आनी बाकी है। अगर इंसाफ अली का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आता है तो ही प्रशासन उसका पोस्टमार्टम करवाएगी। मुंबई के वसई में रहने वाले मजदूर इंसाफ अली को रास्ते में खाने पीने की काफी दिक्कतें हुई थी।  

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि अली सुबह 7 बजे के करीब मटखनवा पहुंचे और स्थानीय स्कूल में बुनियादी परीक्षण करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इंसाफ अली को नाश्ता भी दिया गया जिसके बाद उन्होंने आराम किया। लेकिन, 5 घंटे के बाद उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत शुरू हुई और तीन बार उल्टी भी हुई। इससे पहले कि डॉक्टरों को बुलाया जाता, अली की मौत हो गई। 

पत्नी ने कहा- मैंने आखिरी बार बात की तो पता चला उन्होंने सिर्फ बिस्किट खाए थे

इंसाफ अली की 32 वर्षीय पत्नी सलमा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जब उन्होंने अपने पति से आखिरी बार बात की थी तो पता चला था कि उन्होंने सिर्फ बिस्किट खाया है। सलमा ने कहा, वह अपने पति को आखिरी बार देख भी नहीं पाई थी...क्योंकि वह अपने माता-पिता के घर पर थी और जब लौटी तो उससे पहले ही उनका का शव निकाल लिया गया था। 

इंसाफ अली का एक छह साल का बेटा इरफान है। अली के बाकी परिवार, जिसमें उसके माता-पिता और उसके भाई क्वारंटाइन में हैं। अली के दो बड़े भाई भी प्रवासी मजदूर हैं, और वर्तमान में पंजाब में फंसे हुए हैं।

सलमा ने कहा अली 13 अप्रैल को मुंबई से निकला था, उसने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं। उन्हें हफ्तों से काम नहीं मिला है। आने की वजह बताते हुए अली ने कहा था, गांव में, वह कम से कम परिचित लोगों के आसपास होंगे और प्रबंधन करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया