लाइव न्यूज़ :

पत्रकार के भेष में घूमकर सिंथेटिक ड्रग की आपूर्ति के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:01 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 फरवरी पत्रकार के भेष में घूमकर सिंथेटिक ड्रग की आपूर्ति के आरोप में पुलिस ने यहां 35 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । इस शख्स ने पिछले साल कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान भी इस जुर्म को कथित तौर पर अंजाम दिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद खान (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि खान की कार से करीब 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग जब्त की गई है और नशे के काले बाजार में इस पदार्थ का मूल्य 10 लाख रुपये आंका जा रहा है। इस सिंथेटिक ड्रग को "एक्स्टसी" के रूप में भी जाना जाता है।

पाराशर ने बताया कि एमडीएमए ड्रग की अंतरराज्यीय तस्करी को लेकर जनवरी में दर्ज मामले की जांच में मिले सुरागों के आधार पर खान को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि खान यूट्यूब पर एक चैनल चलाता है और खुद को पत्रकार के रूप में पेश करता है।

एएसपी ने बताया, "हमें जांच में पता चला है कि पिछले साल कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान भी खान ने पत्रकार के भेष में घूमकर शहर में ड्रग्स की आपूर्ति की थी।"

गौरतलब है कि पुलिस ने हैदराबाद के एक दवा कारखाना संचालक समेत पांच तस्करों को पांच जनवरी को इंदौर में गिरफ्तार किया था और इनके कब्जे से 70 किलोग्राम एमडीएमए जब्त किया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नशे के काले बाजार में सिंथेटिक ड्रग की इस खेप की कीमत 70 करोड़ रुपये आंकी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रग तस्करी के इस मामले में अब तक खान समेत 25 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारियों के मुताबिक तस्करों से जनवरी में जब्त एमडीएमए की खेप हैदराबाद से इंदौर लाई गई थी और इसे दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह