लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के टीकों को रखने के लिए 35 हजार केंद्र स्थापित किए जाएंगे

By भाषा | Updated: December 19, 2020 16:01 IST

Open in App

लखनऊ, 19 दिसम्बर उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के टीकों को सुरक्षित रखने के लिए 35,000 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

योजना के तहत टीकाकरण करने वाली एक टीम रोजाना 100 लोगों का टीकाकरण करेगी, प्रत्येक टीकाकरण टीम के साथ एक पुलिस कांस्टेबल तथा एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी लगाई जाएगी।

वहीं,जिस व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा उसको फोन पर टीका लगाने का समय, स्थान व दिनांक की जानकारी पहले दे दी जाएगी और टीकाकरण के पश्चात सम्बन्धित व्यक्ति को टीकाकरण केंद्र पर 30 मिनट तक रुकना होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 टीके को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम और शीतगृह श्रृंखला की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा है कि कोविड-19 टीके के भंडारण केंद्र में सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने कोरोना टीकाकरण कार्य को ध्यान में रखते हुए बायोमेडिकल कचरे के समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बयान के मुताबिक उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में टीका लगने के बाद सम्बन्धित व्यक्ति के लिए कुछ समय रुकने की भी व्यवस्था की जाए।

उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इन्तजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 का टीकाकरण कार्य निर्धारित समय सारणी के अनुसार सम्पन्न किया जा सके, इसके लिए आवश्यक है कि पर्याप्त संख्या में टीका लगाने वाले उपलब्धत रहे।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हो गये हैं।

उन्होंने टीकाकरण के लिए इन्हें लगाने वालों को तैयार करने का कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

बयान के मुताबिक कोविड-19 टीका मानकों के अनुरूप भंडाकण के लिए आईसलैण्ड रेफ्रिजरेटर तथा डीपफ्रीजर भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बयान में कहा गया कि प्रदेश में 2.5 लाख लीटर टीका भण्डारण की क्षमता सृजित हो गई है, टीकाकरण के लिए छह करोड़ सिरिंज की आवश्यकता होगी, अब तक 4.5 करोड़ सिरिंज का आवंटन कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!