पुडुचेरी में कोविड-19 के 35 नए मामले

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:05 IST2021-11-27T18:05:26+5:302021-11-27T18:05:26+5:30

35 new cases of Kovid-19 in Puducherry | पुडुचेरी में कोविड-19 के 35 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 35 नए मामले

पुडुचेरी, 27 नवंबर पुडुचेरी में शनिवार सुबह नौ तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 35 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,860 हो गई।

पुडुचेरी में 326 मरीजों का उपचार चल रहा है। पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यानम में पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 1,872 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में 30 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,662 हो गई। विभाग ने अब तक टीके की 12,07,678 खुराक लोगों को दी हैं, इनमें 7,49,928 को पहली खुराक जबकि 4,57,750 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 35 new cases of Kovid-19 in Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे