लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 35 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 3,745 हुए

By भाषा | Updated: November 25, 2020 10:44 IST

Open in App

आइजोल, 25 नवम्बर मिजोरम में कोविड-19 के 35 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 3,745 हो गए। नए मामलों में 12 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 35 में से सबसे अधिक 16 मामले लॉन्गतलाई जिले में सामने आए। इसके बाद सेरछिप में 10 और आइजोल में नौ मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि 27 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, 10 ‘ट्रूनैट’ और पांच ‘आरटी-पीसीआर’ जांच में सामने आए।

उन्होंने बताया कि नौ पुलिस कर्मी, बीएसएफ के दो जवान और असम राइफल्स का एक कर्मी भी संक्रमित पाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 95 और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 88 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 442 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 3,298 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी तक यहां पांच लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अभी तक कुल 1,43,687 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 1,183 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है