लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के गोवा में 35 और कोहिमा में चार नए मामले

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:18 IST

Open in App

पणजी/कोहिमा, छह दिसंबर कोविड-19 के गोवा में 35 और कोहिमा में चार नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

गोवा में संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,79,209 हो गई। वहीं संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 3,387 बनी हुई है।

राज्य में अब तक 1,75,409 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब 413 मरीजों का उपचार चल रहा है।

नगालैंड में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,140 हो गई। सभी चार नए मामले दीमापुर जिले से सामने आए हैं।

राज्य में रविवार को संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया था। संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 699 बनी हुई है। पूर्वोत्तर राज्य में 120 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 30,256 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर ऋतु थूर ने बताया कि अब तक टीके की 12,99,230 खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं