लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 35 नए मामले

By भाषा | Updated: November 25, 2021 09:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली में कोविड-19 के 35 नए मामले सामने आए हैं और यहां संक्रमण दर 0.6 प्रतिशत है, संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, नवंबर माह

में अबतक संक्रमण से मौत के चार मामले सामने आए हैं। इससे पहले अक्टूबर में भी संक्रमण से चार और सितंबर में पांच लोगों की मौत हुई थी।

ये आंकड़ें मंगलवार के हैं। सरकार ने बुधवार को बुलेटिन जारी नहीं किया था और यह बृहस्पतिवार सुबह जारी किया गया।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 20 मरीज ठीक हुए। दिल्ली में अभी तक कोविड-19 के 1,440,754 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 25,095 लोगों की मौत हुई है। 14.15 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि मंगलवार को 54,268 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। शहर में अभी 311 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 125 मरीज पृथक-वास में हैं। दिल्ली में अभी कुल 120 निरुद्ध क्षेत्र हैं।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से दिल्ली में अभी तक 2.20 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 84.32 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए