लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 35 नए मामले

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:27 IST

Open in App

रायपुर, 14 सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 35 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,937 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 16 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 23 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 35 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से तीन, दुर्ग से तीन, राजनांदगांव से दो, बेमेतरा से एक, धमतरी से एक, महासमुंद से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से एक, कोरबा से छह, जांजगीर—चांपा से एक, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, जशपुर से दो, सुकमा से एक और कांकेर से चार मामले हैं वहीं एक मामला अन्य राज्य से आये संक्रमित का है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,937 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,007 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 371 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,559 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,906 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस