अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 35 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 11:38 IST2021-05-20T11:38:39+5:302021-05-20T11:38:39+5:30

35 new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands, three more dead | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 35 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 35 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

पोर्ट ब्लेयर, 20 मई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 35 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,709 हो गई। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 95 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस दौरान 26 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,385 हो गई। वहीं, अभी 229 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 95.28 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3.80 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 1.17 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 35 new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands, three more dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे