लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लाए गए 35 और लोगों को कोविड-19 केंद्र से दी गयी छुट्टी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर तालिबान के पिछले महीने काबुल पर कब्जा जमाने के बाद अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाले गए 11 नेपाली नागरिकों समेत 35 लोगों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक कोविड-19 पृथक केंद्र से बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गयी। वे 14 दिन तक केंद्र में पृथक वास में रहे थे।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि इसके साथ ही अफगानिस्तान से लाए गए 113 लोगों को छुट्टी दे दी गयी हैं। ये लोग आईटीबीपी के केंद्र में अनिवार्य संस्थागत पृथक वास में थे।

सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विदेश से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से पृथक वास में रहने का आदेश दिया है।

आईटीबीपी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जिस समूह को केंद्र से छुट्टी दी गयी है उनमें 24 भारतीय और नेपाल के 11 नागरिक शामिल हैं।’’

इस हफ्ते की शुरुआत में 53 अफगान नागरिक समेत 78 लोगों को दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में स्थित केंद्र से छुट्टी दी गयी थी। उन्होंने पृथक वास की अवधि पूरी कर ली थी। उन्हें अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाले जाने के बाद 26 अगस्त को दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे से इस केंद्र में लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा