लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड-19 से 35 और मौतें, संक्रमण के 2216 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:21 IST

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 1,873 मरीज बीमारी से ठीक हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल राज्य में कोरोना संक्रमण के उपचारीधीन रोगियों की संख्या 19,154 है।पश्चिम बंगाल राज्य में कोरोना वायरस के कुल 2,216 नए मामले सामने आए हैं।

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 35 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,290 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस के कुल 2,216 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 53,973 हो गई है।

राज्य में उपचारीधीन रोगियों की संख्या 19,154 है। बुलेटिन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को सर्वाधिक 1,873 मरीज बीमारी से ठीक हुए। 

इसके साथ ही यदि दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,025 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में अभी तक 1.28 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं शहर में संक्रमण से अभी तक 3,777 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, पूरे देश में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। www.covid19india.org के मुताबिक, 24 जुलाई की रात 10:30 बजे तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13 लाख 35 हजार 406 हो गई है। हालांकि, एक राहत की बात यह है कि 21 जुलाई से हर दिन 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।

बता दें कि www.covid19india.org के मुताबिक, 21 जुलाई को देश भर में कोरोना के 27589 मरीज ठीक हुए। 22 जुलाई को यहां आंकड़ा 30 हजार को पार कर 31875 हो गया। वहीं, 23 जुलाई को 33326 लोग रिकवर हुए। 24 जुलाई को भी रात 10:30 बजे तक 31 हजार 235 लोगों ने कोरोना को मात दे दी थी। इसका मतलब है कि पिछले 3 दिन में ही देश में कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह