हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3.5 तीव्रता का भूकंप
By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:38 IST2021-03-09T20:38:50+5:302021-03-09T20:38:50+5:30

हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3.5 तीव्रता का भूकंप
शिमला, नौ मार्च हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार दोपहर को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विभाग ने कहा कि जिले में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इससे पहले सोमवार को चंबा में 3.6 और 3.5 के दो मध्यम तीव्रता वाले भूकंप आए थे।
जिले में और उसके आस-पास सुबह 10.20 बजे और 10.38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।