लाइव न्यूज़ :

पांच दिनों में 3.5 लाख यात्रियों ने राजधानी स्पेशल ट्रेनों से किया सफर, भारतीय रेलवे को मिला 69 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व

By भाषा | Updated: May 17, 2020 17:33 IST

राजधानी स्पेशल ट्रेनों ने सिर्फ पिछले पांच दिनों में करीब साढ़े तीन लाख यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया बल्कि भारतीय रेलवे के लिए 69 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व भी प्राप्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि 16 मई को कुल 27,788 लोगों ने इन रेलगाड़ियों में सफर किया और रविवार को यह संख्या 30,127 पर पहुंच सकती है। ये ट्रेनें राजधानी के मार्गों पर चलती हैं और इनमें प्रीमियम किराया लिया जाता है।अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि कम से कम 30 जून तक नियमित सेवा फिर से नहीं शुरू की जाएगी।

नई दिल्ली: राजधानी स्पेशल ट्रेनों ने पिछले पांच दिनों में करीब साढ़े तीन लाख यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया और भारतीय रेलवे के लिए 69 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया। रेलवे द्वारा लॉकडाउन के चलते फंसे हुए लोगों को दिल्ली से देश के अन्य बड़े शहरों तक पहुंचाने के लिए 12 मई को राजधानी स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की गई थी और इन रेलगाड़ियों में मध्यम वर्ग की तरफ से सबसे ज्यादा सीट बुक की गई जिस कारण ज्यादातर ट्रेनों में एक भी सीट नहीं बची थी। 

अधिकारियों ने बताया कि 16 मई को कुल 27,788 लोगों ने इन रेलगाड़ियों में सफर किया और रविवार को यह संख्या 30,127 पर पहुंच सकती है। ये ट्रेनें राजधानी के मार्गों पर चलती हैं और इनमें प्रीमियम किराया लिया जाता है। रेलवे ने कहा, “अब तक करीब 1,87,827 टिकट बुक की गई हैं और कुल 3,38,634 यात्रियों ने इन विशेष रेलगाड़ियों में सफर किया है। अब तक 69,33,67,735 रुपये का कुल किराया वसूला गया है। 21 ट्रेनों का 27 मई को परिचालन किया जाएगा।” 

इन ट्रेनों का परिचालन रेलवे की तरफ से पहला संकेत है कि 17 मई को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद यात्री सेवा को श्रेणीबद्ध तरीके से शुरू किया जा सकता है। हालांकि अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि कम से कम 30 जून तक नियमित सेवा फिर से नहीं शुरू की जाएगी। शुरुआत में इन रेलगाड़ियों में कोई प्रतीक्षा सूची नहीं थी लेकिन भारी मांग के चलते बाद में वेटिंग टिकट की भी घोषणा की गई। 

भारतीय रेलवे ने एक बयान में बताया कि इन विशेष रेलगाड़ियों में प्रतीक्षा सूची एसी थ्री टियर के लिए 100, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के लिए 50, शयनयान श्रेणी के लिए 200 जबकि प्रथम श्रेणी वातानुकूलित एवं एग्जिक्यूटिव श्रेणी के लिए 20 से अधिक नहीं होगी। विशेष ट्रेनों में आरएसी की व्यवस्था नहीं होगी।

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया