लाइव न्यूज़ :

असम में आग लगने से 35 मकान जलकर राख, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: November 22, 2020 00:36 IST

Open in App

जोरहाट (असम), 21 नवंबर असम के जोरहाट शहर की हरिजन कॉलोनी में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 35 मकान जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने में पांच घंटे लग गए।

जोरहाट की उपायुक्त रोशनी अपरांजी कोराटी ने कब्रिस्तान रोड स्थित घटनास्थल का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा के चलते अधिकतर लोग घर से बाहर थे, इसलिये कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

कोराटी ने कहा, ''इनमें से एक घर के बिजली इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी।''

उन्होंने कहा कि इस दौरान 10 एलपीजी सिलेंडर फट गए और दो मोटरसाइकिलें, फर्नीचर, कपड़े और बर्तन जलकर राख हो गए।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिये दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे