लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू के खतरे के बीच दिल्ली में 35 कौवों की मौत, नमूनों को जांच के लिए भेजा गया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी देश में ‘बर्ड फ्लू’ के खतरे के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कम से कम 35 कौवों की मौत हो गई है और जांच के लिए उनके नमूनों को प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा था कि पिछले तीन से चार दिनों में दिल्ली के तीन क्षेत्रों में लगभग 50 पक्षियों की मौत हुई है, जिनमें ज्यादातर कौवे हैं।

विभाग के डॉ. राकेश सिंह ने कहा,‘‘ हमें द्वारका और मयूर विहार फेज-तीन तथा पश्चिमी दिल्ली के हस्तसाल गांव से कौवों की मौत की सूचना मिली है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या ये मौतें ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण से हुई हैं।’’

एक बयान में कहा गया, ‘‘उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निर्देश पर मयूर विहार फेज तीन के सेंट्रल पार्क में त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भेजा गया।’’

बयान में कहा गया, "पार्क में सत्रह कौवे मृत पाए गए और चार नमूने एकत्र किए गए। शेष मृत पक्षियों को जमीन के अंदर गहराई में दफना दिया गया।"

डीडीए पार्क, द्वारका में दो कौवे मृत पाए गए और एक नमूना वहां से एकत्र किया गया।

बयान में कहा गया कि एकत्रित नमूनों को शनिवार को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आईसीएआर, भोपाल भेजा जाएगा।

पश्चिम जिले के हस्तसाल गांव के डीडीए पार्क में सोलह कौवे मृत पाए गए और वहां एकत्र किए गए चार नमूनों को उत्तरी क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला, जालंधर भेजा गया।

केंद्र ने बुधवार को कहा था कि हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में 12 जगहों से बर्ड फ्लू के मामले आ रहे हैं, वहीं पंचकूला के ‘पॉल्ट्री फॉर्म’ में बड़ी संख्या में मुर्गियों की असामान्य मौत के बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट है।

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शहर में अभी तक ‘बर्ड फ्लू’ का कोई मामला नहीं है और अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों से आने वाले ‘पॉल्ट्री’ पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में संभावित ‘हॉट स्पॉट’ पर नजर रखने के लिए 11 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें गठित की गई हैं।

सिसोदिया ने मुर्गी बाजारों, जलाशयों, चिड़िया घरों और अन्य संभावित जगहों पर नजर रखने को कहा है। इनमें गाजीपुर मछली और मुर्गी बाजार, शक्ति स्थल झील, संजय झील, भलस्वा झील, दिल्ली चिड़िया घर और डीडीए के पार्कों में बने छोटे-छोटे तालाब शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे