लाइव न्यूज़ :

बच्चों पर आधारित 35 पुस्तकों को पराग सम्मान सूची में शामिल किया गया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 19:00 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 13 फरवरी विनोद कुमार शुक्ल, नंदिनी नायर और जेरी पिंटो जैसे लेखकों की बच्चों और युवाओं पर आधारित हिंदी तथा अंग्रेजी की गल्प तथा गैर गल्प पुस्तकों को पराग सम्मान सूची 2021 में जगह दी गई है।

‘टाटा ट्रस्ट' की 'पराग इनीशिएटिव’ द्वारा जारी की वार्षिक सूची के दूसरे संस्करण में बीते एक साल में प्रकाशित बच्चों की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को शामिल किया गया है।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने शनिवार को सूची जारी करते हुए कहा कि इसके जरिये शिक्षकों, पुस्तकालय कर्मियों और अभिभावकों को हर साल बच्चों के लिये प्रकाशित होने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुस्तकों के बारे में पता चलेगा।

पराग को इस संस्करण के लिये अक्टूबर, 2019 से सितंबर, 2020 के बीच 26 भारतीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकें मिली थीं।

साल 2021 की सूची में अंग्रेजी की 20 और हिंदी की 15 पुस्तकों को जगह दी गई है।

जिन पुस्तकों को इस सूची में जगह दी गई है, उनमें जेरी पिंटो की पुस्तक ''माय डैडी एंड द वेल'', विनोद कुमार शुक्ल की पुस्तक ‘गोदाम’, अदिति राव की पुस्तक ''कैंडिड टेल्स: इंडिया ऑन अ मोटरसाइकिल'' और नंदिता दा कुन्हा की पुस्तक ''द मिरेकल ऑन सुंदरबाग स्ट्रीट'' शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: शिंदे गुट के ओम प्रकाश खुर्सादय की प्रचंड जीत, बोले- 'हमसे कई ज्यादा जनता की जीत'

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा