बच्चों पर आधारित 35 पुस्तकों को पराग सम्मान सूची में शामिल किया गया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:56 IST2021-02-13T15:56:34+5:302021-02-13T15:56:34+5:30

35 books based on children are included in the poll list | बच्चों पर आधारित 35 पुस्तकों को पराग सम्मान सूची में शामिल किया गया

बच्चों पर आधारित 35 पुस्तकों को पराग सम्मान सूची में शामिल किया गया

नयी दिल्ली, 13 फरवरी विनोद कुमार शुक्ल, नंदिनी नायर और जेरी पिंटो जैसे लेखकों की बच्चों और युवाओं पर आधारित हिंदी तथा अंग्रेजी की काल्पनिक तथा गैर काल्पनिक पुस्तकों को पराग सम्मान सूची 2021 में जगह दी गई है।

'पराग इनीशिएटिव ऑफ टाटा ट्रस्ट' द्वारा जारी की जाने वाली इस वार्षिक सूची के दूसरे संस्करण में बीते एक साल में प्रकाशित बच्चों की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को शामिल किया गया है।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने शनिवार को सूची जारी करते हुए कहा कि इसके जरिये शिक्षकों, पुस्तकालय कर्मियों और अभिभावकों को हर साल बच्चों के लिये प्रकाशित होने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुस्तकों के बारे में पता चलेगा।

पराग को इस संस्करण के लिये अक्टूबर, 2019 से सितंबर, 2020 के बीच 26 भारतीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकें मिली थीं।

साल 2021 की सूची में अंग्रेजी की 20 और हिंदी की 15 पुस्तकों को जगह दी गई है।

जिन पुस्तकों को इस सूची में जगह दी गई है, उनमें जेरी पिंटो की पुस्तक ''माय डैडी एंड द वैल'', अदिति राव की पुस्तक ''कैंडिड टेल्स: इंडिया ऑन अ मोटरसाइकिल'' और नंदिता दा कुन्हा की पुस्तक ''द मिरेकल ऑन सुंदरबाग स्ट्रीट'' शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 35 books based on children are included in the poll list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे