लाइव न्यूज़ :

उप्र में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, 476 पदों के लिए शनिवार को होगा मतदान

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:19 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शुक्रवार को राज्‍य में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि 476 पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश के राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने एक बयान में यह जानकारी दी।

राज्‍य में 825 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हुई और आज शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी तय थी। शनिवार को मतदान सुनिश्चित किया गया है।

निर्वाचन आयुक्‍त ने बताया कि 825 प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए कुल 1,718 नामांकन प्राप्त हुए जिनमें 68 नामांकन रद्द होने, 187 उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लिए जाने के बाद 1,710 वैध उम्मीदवार पाए गए हैं।

कुमार ने बताया कि शनिवार को 476 प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान तथा अपराह्न तीन बजे से मतगणना कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि गोंडा जिले के मुजेहना क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल पूर्ण न होने के कारण वहां चुनाव नहीं कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे