लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के महाराष्ट्र में सामने आए 34,848 नए मामले, एक दिन में 960 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 07:44 IST

Coronavirus: महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 960 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, मुबंई 62 मरीजों की मौत इस बीमारी से हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना महामारी से मरने वालों संख्या 80,512 पर पहुंच गई है, केवल मुंबई में 14 हजार से ज्यादा की मौतपंजाब में शनिवार को 6,867, कर्नाटक में 41664, जम्मू-कश्मीर में 3,677 नए मरीज मिलेकर्नाटक में शनिवार को कोरोना से 349 लोगों की मौत भी हो गई, जम्मू-कश्मीर में 63 लोगों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,848 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 53,44,063 हो गई जबकि 960 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 80,512 पर पहुंच गई।

वहीं, शनिवार को कोरोना वायरस के पंजाब में 6,867 नए मरीज, कर्नाटक में 41664, जम्मू-कश्मीर में 3,677 नए मरीज सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,073 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 47,67,053 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,94,032 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के मुताबिक, मुंबई में संक्रमण के 1450 नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,86,295 तक पहुंच गई जबकि शहर में कोविड-19 के 62 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,164 हो गई।

महाराष्ट्र में शनिवार को 2,37,264 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 3,08,39,404 नमूनों की जांच की गई है।

वहीं, कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41,664 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 21,71,931 तक पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 349 व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस घातक वायरस के चलते मरने वालों की संख्या 21,434 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 34,425 मरीज स्वस्थ हुए और अब तक 15,44,982 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 6,05,494 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में शनिवार को 1,18,345 नमूनों की जांच के साथ ही राज्य में अब तक 2,77,66,478 नमूनों की जांच हो चुकी है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,677 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,40,467 हो गई जबकि 63 और मरीजों की संक्रमण के चलते मौत होने से केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,090 हो गई। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।

इसके मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 51,475 मरीज उपचाराधीन हैं। साथ ही अब तक 1,85,902 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

वहीं, पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,867 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,90,755 तक पहुंच गए जबकि इस घातक वायरस के कारण 217 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,693 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में शनिवार को 8,125 मरीज ठीक हुए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 4,01,273 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 77,789 मरीज उपचाराधीन हैं। पंजाब में अब तक कुल 81,40,404 नमूनों की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो