लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 3480 नए मामले आए,28 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:23 IST

Open in App

रांची, 16 अप्रैल झारखंड में गत 24 घंटों के दौरान 28 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से अबतक 1,320 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में संक्रमण के 3,480 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,51,272 हो गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में अबतक संक्रमित हुए 1,51,272 मरीजों में 1,29,301 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि 20,651 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुल 38,552 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,480 संक्रमित पाये गये।

विभाग ने बताया कि नए मामलों में 1,393 मरीज अकेले राजधानी रांची के हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम में 492, देवघर में 156 और बोकारो में 194 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रांची में पांच, धनबाद में नौ, पूर्वी सिंहभूम में चार, गिरिडीह तथा कोडरमा में दो-दो और देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो