लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 3471 नए मामले

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 दिसंबर केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3471 नए मरीज मिले हैं तथा 22 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल मामले 51,99,468 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 44,189 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा 680 मामले एर्नाकुलम जिले में मिले हैं। इसके बाद कोझीकोड जिले में 354 और त्रिशूर में 263 मामले मिले हैं।

विभाग ने विज्ञप्ति में बताया कि आज हुई 22 मौतों के अलावा, केंद्र के नए दिशा निर्देशों व उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार मिली अपीलों के बाद 221 मौतों को कोविड के कारण हुई मृत्यु माना गया है।

उसमें बताया गया है कि राज्य में 32,433 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें महज़ 8.2 फीसदी अस्पतालों में भर्ती हैं।

इस बीच 4966 और मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 51,34,010 पहुंच गई है।

विभाग ने यह भी बताया कि राज्य की 97 फीसदी पात्र आबादी को कोविड रोधी के टीके की पहली खुराक लगा दी गई है जबकि 73.2 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे