लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 34,703 नए मामले, तीन महीने में सबसे कम मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 12:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई देश में कोविड-19 के एक दिन में 34,703 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,06,19,932 हो गई जबकि 553 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,03,281 हो गई है। पिछले 111 दिनों में संक्रमण के सबसे कम नए मामले और करीब 90 दिनों में सबसे कम मौत के मामले आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,64,357 हो गई है और यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.52 प्रतिशत है जबकि कोविड से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.17 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मामलों की संख्या 17,714 घटी है।

आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 16,47,424 नमूनों की जांच की गयी। देश में अब तक 42,14,24,881 नमूनों की जांच हो चुकी है। दैनिक संक्रमण दर 2.11 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 15 दिनों से यह दर तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, साप्ताहिक संक्रमण दर भी घटकर 2.4 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि लगातार 54 दिनों से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना सामने आ रहे मामलों से ज्यादा है। बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,52,294 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 35.75 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

पिछले 24 घंटे में 553 लोगों की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र में 106 लोगों ने, केरल में 102 लोगों ने और कर्नाटक में 67 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में संक्रमण से अब तक 4,03,281 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,23,136 लोगों की, कर्नाटक में 35,434 लोगों की, तमिलनाडु में 33,059 लोगों की, दिल्ली में 24,997 लोगों की , उत्तर प्रदेश में 22,646 लोगों की, पश्चिम बंगाल में 17,817 लोगों कीऔर पंजाब में 16,122 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है