लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 34,694 नए मामले सामने आए, गोवा में 2455 और मरीज मिले

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:16 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/पणजी, 14 मई केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 34,694 नए मामले आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,55,528 हो गई है।

राज्य सरकार के मुताबिक गत 24 घंटे में 93 संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 6,243 कोविड-19 मरीजों की जान जा चुकी है।

गोवा में गत 24 घंटे में संक्रमण के 2,455 नए मामले आए हैं जिससे राज्य में अबतक सामने आए मामलों की संख्या बढ़कर 1,32,585 हो गई है। वहीं 61 और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,998 तक पहुंच गई है।

केरल में सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 31,319 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलकार अबतक 16,36,790 लोग महामारी को मात दे चुके हैं जबकि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,42,194 है।

सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान केरल में 1,31,375 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 26.41 प्रतिशत रही।

तिरुवनंतपुरम जिले में सबसे अधिक 4,567 नए मामले आए।

गोवा के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 2,455 नए मामलों के मुकाबले 2,960 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद इस अवधि में अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 98,200 हो गई है।

उन्होंने बताया कि गोवा में 32,387 उपचाराधीन मरीज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos