लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 346 नए मामले सामने आए, तीन और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:05 IST

Open in App

आइजोल, 10 जून मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 346 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,533 हो गई। इसके अलावा तीन और रोगियों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 61 पर पहुंच गई।

एक अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 246 आइजोल जिले से सामने आए हैं। इसके बाद कोलासिब से 50, लॉन्गतलाई से 31 और लुंगलेई से 12 मामले सामने आए हैं। शेष मामले अन्य कई जिलों से सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि नये मरीजों में करीब 81 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 13 नये मरीजों ने हाल में कहीं की यात्रा की थी जबकि अन्य का पता संक्रमितों के संपर्कों की जांच के दौरान चला। इन 347 मरीजों में से 188 में कोविड-19 के लक्षण थे। अधिकारी के मुताबिक, 3,337 नमूनों की जांच में नये मामलों का पता चलने से एक दिन की संक्रमण दर 10.39 प्रतिशत दर्ज की गई।

उनके अनुसार, मिजोरम में अब 3,431 मरीजों का इलाज चल रहा है और बुधवार को कम से कम 150 लोग संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 11,041 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 75.97 प्रतिशत है। पूर्वोत्तर राज्य में अब तक 4,21,135 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के मुताबिक, 2,77,502 लोगों को टीका लग चुका है जिनमें से बुधवार तक 52,826 को टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित