लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 346 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 15,000 के पार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 11:17 IST

Open in App

आइजोल, 13 जून मिजोरम में 346 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से रविवार को संक्रमितों की संख्या 15,000 के पार पहुंच गयी। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

नए मामलों की पुष्टि शनिवार को 3,866 नमूनों की जांच के बाद हुई जिससे एक दिन का संक्रमण दर 8.94 प्रतिशत हो गया। संक्रमण के सर्वाधिक नए मामलों में राज्य के सुदूरवर्ती दक्षिणी जिले लवांगतलाई ने आइजोल को पीछे छोड़ दिया है, जहां संक्रमण के 154 मामले सामने आये हैं।

अधिकारी के अनुसार लवांगतलाई जिले के सुदूरवर्ती करलुई गांव में 10 और 11 जून को नए मामले सामने आये लेकिन खराब इंटरनेट संपर्क के कारण रविवार को ही इन्हें अद्यतन किया जा सका। आइजोल जिले में 130 नए मामले आये हैं। इसके बाद लुंगलेई में 22 और सियाह में 20 मामले सामने आये हैं। अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में 59 से अधिक बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि एक मरीज कहीं से यात्रा कर लौटा था जबकि शेष 345 स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए। नए मरीजों में 142 में संक्रमण के लक्षण हैं। मिजोरम में संक्रमण के अब तक 15,267 मामले आये हैं जिनमें 3,660 उपचाराधीन हैं। संक्रमण से अब तक 11,545 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें शनिवार को ठीक हुए 187 लोग भी शामिल हैं। राज्य में कोविड-19 से 62 लोगों की मौत हुई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजवमी ने बताया कि शनिवार तक कुल 2,85,982 लोगों का टीकाकरण हुआ और 53,226 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है