लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,451 नए मामले, 30 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:05 IST

Open in App

मुंबई, 10 फरवरी महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,451 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,52,253 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण की वजह से 30 और लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 19 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई और नौ की मौत पिछले सप्ताह जबकि दो लोगों की मौत उससे पहले हुई। संक्रमण से जान गंवाने वाले कुल लोगों की संख्या बढ़कर 51,390 हो गई।

विभाग ने बताया कि दिन में 2,421 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,63,946 हो गई। राज्य में फिलहाल 35,633 लोगों का उपचार चल रहा है।

महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 95.7 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.50 फीसदी है। मुंबई में 558 नए मामले सामने आए हैं और यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,13,213 हो गई और अब तक 11,402 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया