West Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत
By अंजली चौहान | Updated: April 5, 2026 08:41 IST2026-04-05T08:41:07+5:302026-04-05T08:41:39+5:30
West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच अपने नागरिकों को वापस लाने के चल रहे प्रयासों के तहत भारत ने आर्मेनिया के रास्ते ईरान से फंसे हुए 345 मछुआरों को निकाला।

West Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत
West Asia Conflict: मिडिल ईस्ट का तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिससे आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। जिसके चलते ही युद्धग्रस्त ईरान में भारतीय मछुआरे फंस गए जिनका अब रेस्क्यू किया गया है। भारत सरकार ने 345 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित चेन्नई पहुंचाया जहां शनिवार को उनका भव्य स्वागत किया गया। 345 भारतीय मछुआरों का एक समूह शनिवार को आर्मेनिया के रास्ते भारत लौट आया।
जिन परिस्थितियों के कारण वे ईरान में फंस गए थे, उनके बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है; हालांकि, PM नरेंद्र मोदी ने पहले कहा था कि पश्चिम एशिया में फंसे मछुआरों को वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
VIDEO | Chennai: Union Minister Piyush Goyal says, "Today is a joyous day as our brothers and sisters who were suffering in Iran are returning home to their families and their motherland. We warmly welcome all our fishermen. It is a matter of great joy that we were able to bring… pic.twitter.com/F9I34IlOxH
— Press Trust of India (@PTI_News) April 4, 2026
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय नागरिकों की वापसी में सहायता के लिए अपने आर्मेनियाई समकक्ष अराarat मिर्ज़ोयान को धन्यवाद दिया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, "ईरान से भारतीय मछुआरों को आज आर्मेनिया के रास्ते भारत लाने में मदद करने के लिए FM @AraratMirzoyan और आर्मेनिया सरकार का धन्यवाद।"
एक सरकारी बयान में कहा गया, "ईरान में फंसे भारतीय मछुआरों का एक समूह आज आर्मेनिया के रास्ते घर लौट रहा है; उनकी उड़ान के आज शाम भारत पहुंचने की उम्मीद है।"
रिपोर्ट के अनुसार, एक महीने से अधिक समय पहले ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से, 1,500 से अधिक भारतीय नागरिक आर्मेनिया और अजरबैजान में जमीनी सीमा चौकियों के रास्ते ईरान छोड़ चुके हैं।
345 Indian fishermen stranded in #Iran amid the #WestAsia conflict arrived safely in #Chennai yesterday evening after being evacuated through #Armenia. They were welcomed at Chennai Airport by Union Minister @PiyushGoyal and BJP leaders. pic.twitter.com/vgDxq6HZa5
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 5, 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आज का दिन खुशी का दिन है, क्योंकि हमारे भाई-बहन, जो ईरान में मुश्किलों का सामना कर रहे थे, आज अपने परिवारों और अपनी मातृभूमि के पास घर लौट रहे हैं। हम अपने सभी मछुआरों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि हम उन्हें ईरान से वापस लाने में सफल रहे। यह एक बहुत ही कठिन यात्रा थी; उन्हें आर्मेनिया, जो एक दूसरा देश है, पहुंचने के लिए 20 घंटे का सफर तय करना पड़ा।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर पश्चिम एशिया के बारे में "भड़काऊ" बयान देने का आरोप लगाया। PM मोदी ने कहा कि इसका मकसद पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को खराब करना है।
तिरुवल्ला में एक NDA रैली में PM ने कहा, "मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन भारतीयों की सुरक्षा—विशेष रूप से मध्य पूर्व में रहने वाले केरल के लोगों की सुरक्षा—मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और मैं इसे सुनिश्चित करूंगा।"
External Affairs Minister @DrSJaishankar extends gratitude to his Armenian counterpart Ararat Mirzoyan and the government of Armenia for facilitating the evacuation of Indian fishermen from Iran.#Iran#Armeniahttps://t.co/H1Qt4QIEQc
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 4, 2026
PM मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों में काम करने और रहने वाले केरल के लाखों लोगों के अलावा, गोवा, तमिलनाडु और अन्य राज्यों के ऐसे मछुआरे भी हैं जो ईरान में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, "हम उन्हें सुरक्षित वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस को इसकी कोई परवाह नहीं है। कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है जिनसे पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों में तनाव पैदा होने का खतरा है, और जिससे बेवजह घबराहट फैल रही है। यह सब केवल मुझ पर राजनीतिक हमले करने के लिए किया जा रहा है ।"