लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 34403 नए मामले, 320 और लोगों की मौत, केरल में सबसे अधिक 178 की गई जान

By भाषा | Updated: September 17, 2021 13:39 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर लगातार दूसरे दिन 30 हजार से ऊपर चले गए हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,39,056 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 3,39,056 हुई, यह कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 3,867 कमी आई है।साप्ताहिक संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत है, जो पिछले 84 दिन से तीन प्रतिशत से कम है।

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34,403 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,81,728 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3,39,056 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 320 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,44,248 हो गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.64 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,39,056 हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 3,867 कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 54,92,29,149 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,27,420 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत है, जो पिछले 84 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,25,60,474 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

77 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 77.24 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 320 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 178 लोग, महाराष्ट्र के 45 लोग और तमिलनाडु के 25 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,44,248 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,322 लोग, कर्नाटक के 37,555 लोग, तमिलनाडु के 35,271 लोग, दिल्ली के 25,084 लोग, केरल के 23,165 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,886 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,620 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी