कर्नाटक, तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 34,281, 34,875 नए मामले
By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:14 IST2021-05-19T23:14:59+5:302021-05-19T23:14:59+5:30

कर्नाटक, तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 34,281, 34,875 नए मामले
बेंगलुरु/चेन्नई/अमरावती/अहमदाबाद/मुंबई/पणजी, 19 मई कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में बुधवार को कोविड-19 के क्रमश: 34,281, 34,875, 23,160, 5,246, 34,031 और 1,209 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इन राज्यों में क्रमश: 468, 365, 106, 71, 594 तथा 31 और मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया।
संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य विभागों/ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,06,655 हो गयी है जबकि अब तक 23,306 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में आज 11772 नए मामले सामने आए।
विभाग के अनुसार बुधवार को 49,953 मरीज स्वस्थ हुए जो सामने आए नए मामलों से अधिक हैं। राज्य में अब तक 17,24,438 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 5,58,890 मरीज उपचाराधीन हैं। आज राज्य में संक्रमण दर 26.46 प्रतिशत रही जबकि मृत्युदर 1.36 फीसद रही।
स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि संक्रमण दर घट रही है जो अच्छा संकेत है।
उन्होंने हालांकि जांच की संख्या और संक्रमण दर में गिरावट के बीच संबंध से होने से इनकार किया।
बुधवार को 1,29,538 जांच की गयीं और अब तक 2,81,99,718 जांच हो चुकी हैं।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 34,875 और मरीजों का पता चलने के बाद राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 16,99,225 हो गये जबकि 365 मरीजों के जान गंवाने के बाद अब तक राज्य में 18,734 लोगों की इस वायरस के चलते मौत हो चुकी है।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज 23,863 रोगी ठीक हुए और अब तक कुल 14,26,915 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 2,53,576 मरीज उपचाराधीन हैं।
चेन्नई में 6,297 नये मरीज सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,56,496 हो गयी। शहर में अब तक 6,031 मरीजों ने जान गंवायी है।
राज्य में आज 1,70,355 नमूनों की जांच की गयी है। अब तक 2,56,04,311 कोविड-19 परीक्षण हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में 23,160 नये मरीज सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,98,532 हो गयी।
बुलेटिन के अनुसार आज 24,819 मरीज ठीक हुए और लंबे अंतराल के बाद नये मामलों से कहीं अधिक मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 12,79,110 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
बुलेटिन के मुताबिक आज 106 मरीजों ने दम तोड़ जिसके साथ ही अब तक 9,686 मरीज जान गंवा चुके हैं। फिलहाल 2,09,736 मरीज उपचाराधीन हैं।
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5,246 नये मरीज सामने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,71,447हो गयी। साथ ही 71 मरीजों की जान चली गयी। अब तक राज्य में 9,340 लोगों ने इस वायरस के चलते जान गंवायी है।
गुजरात में आज 9,001 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 6,69,490 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.78 फीसद है।
विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में 92,617 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 742 वेंटीलेटर पर हैं।
अहमदाबाद में सर्वाधिक 1324 नये मामले आये। बुधवार को लगातार तीसरे दिन राज्य में कोविड-19 टीकाकरण नहीं किया गया। रविवार तक कुल 1,47,81,755 खुराक लगायी गयी थीं जिनमें 37,89,777 लाथार्थियों को दूसरी खुराक दी गयी थी।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 34,031 नये मरीज सामने आने से कुल मामले 54,67,537 हो गये और 594 मरीजों की जान जाने से मृतक संख्या 84,371 हो गयी।
बुधवार को 51,457 मरीजों को छुट्टी दी गयी। अब तक राज्य में 49,78,937 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 4,01,695 मरीज उपचाररत हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर सुधरकर 91.06 हो गयी।
मुंबई में 1,329 नये मरीज सामने के बाद महानगर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,91,352 हो गयी और 57 मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,373 हो गयी।
गोवा के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 1,209 नये मरीज सामने आने प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,39,985 हो गयी जबकि 31 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,228 हो गयी।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में आज 2,160 मरीज स्वस्थ हुए और इसके साथ ही अब तक 1,14,793 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 22,964,मरीज उपचाररत हैं।
प्रदेश में आज 3,873 जांच की गईं जहां अब तक कुल 7,69,184 जांच हो चुकी हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।