जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 342 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:12 IST2021-06-26T21:12:07+5:302021-06-26T21:12:07+5:30

342 new cases of Kovid-19 in Jammu and Kashmir, five patients died | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 342 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 342 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

श्रीनगर, 26 जून जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 342 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,14,316 हो गयी जबकि पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,296 पहुंच गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में जम्मू क्षेत्र से 107 मामले सामने आए जबकि कश्मीर क्षेत्र में 235 मामले दर्ज किए गए। श्रीनगर में सर्वाधिक 84 नये मामले सामने आए, इसके बाद पुलवामा में संक्रमण के 29 मामले मिले।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,630 हो गयी है, जबकि अब तक कुल 3,04,390 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 29 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 342 new cases of Kovid-19 in Jammu and Kashmir, five patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे