लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल दो अक्टूबर तक डेंगू के 341 मामले, सबसे ज्यादा 217 मामले सितंबर में

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में इस साल दो अक्टूबर तक डेंगू के 340 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें से 217 मरीज सितंबर में मिले हैं, जो इस महीने के लिहाज से पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा मामले हैं। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

मच्छर जनित इस बीमारी पर सोमवार को जारी निकाय की एक रिपोर्ट में बताया गया कि दो अक्टूबर तक इस साल डेंगू के 341 मामले सामने आए। वहीं इसी अवधि में 2020 में 266 मामले सामने आए थे।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में कुल 1,072 मामले सामने आए थे। निकाय शहर में डेंगू के मामलों का आंकड़ा जमा करने के लिए नोडल एजेंसी है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल सितंबर में 188 और 2019 में 190 मामले सामने आए थे। इससे पहले के वर्षों में 2018 में 374, 2017 में 1,103, 2016 में 1,362 और 2015 में 6,775 मामले सामने आए थे।

वहीं इस साल 25 सितंबर तक डेंगू के 150 मामले सामने आए थे। निकाय अधिकारियों की ओर से जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस साल सितंबर महीने में कुल 217 मामले सामने आए जो पिछले दो वर्षों के इस महीने के आंकड़े से ज्यादा हैं।

इस साल एक जनवरी से दो अक्टूबर तक डेंगू के कुल 341 मामले सामने आए हैं जो 2019 के बाद से सबसे अधिक हैं, जब इसी अवधि में 356 मामले सामने आए थे। शहर में अब तक डेंगू से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

इस साल सितंबर में दर्ज किए गए मामलों की संख्या इस मौसम में अब तक दर्ज किए गए कुल मामलों का लगभग 63 फीसदी है। यहां 25 सितंबर तक 273 मामले सामने आए थे, जिसके बाद एक सप्ताह में 68 मामले सामने आए।

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में डेंगू के 72 मामले सामने आए। डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपते हैं जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं।

निकाय की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल दो अक्टूबर तक मलेरिया के 113 और चिकनगुनिया के 56 मामले सामने आए।

पिछले वर्षों में इसी अवधि में 2016 में डेंगू के 2,133, 2017 में 2,152, 2018 में 650, 2019 में 356 और 2020 में 266 मामले सामने आए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सितंबर की शुरुआत में संवाददाताओं से कहा था कि दिल्ली सरकार सतर्क है और डेंगू के मामलों के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos