लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में फैक्टरी से रसायन रिसने से 34 लोग बीमा पड़े

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:00 IST

Open in App

ठाणे, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में एक औद्योगिक इकाई से किसी रसायन का वाष्प रिसने से कम से कम 34 लोग बीमार पड़ गये।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि इस रिसाव के बाद रसायन फैक्टरी के आसपास के कई लोगों ने सांस लेने में परेशानी , आंखों में जलन, मिचली और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम में स्थित इस इकाई में करीब दस बजे सलफ्यूरिक अम्ल का रिसाव हो गया।

उन्होंने बताया कि सांस लेने में परेशानी , आंखों में जलन, मिचली आदि की शिकायत करने पर इन 34 लोगों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं ।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और रिसाव को दुरूस्त किया गया। रिसाव की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू