लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में 34 लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 00:29 IST

Open in App

इटावा (उप्र) छह जून समाजवादी पार्टी युवजन सभा के औरैया इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और 200 अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत शनिवार को दर्ज मामले में पुलिस ने 24 कारों को जब्त किया है और 34 लोगों को हिरासत में लिया है। इनपर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और जुलूस निकालने का आरोप है।

हालांकि, मुख्य आरोपी धर्मेंद्र यादव अभी भी पकड़ में नहीं आया है पर जुलूस में शामिल उसकी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में कथित लापरवाही करने पर संबंधित चौकी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है।

इटावा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को औरैया जिले के समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष इटावा जेल से रिहा होने पर बडी संख्या मे गाड़िय़ों के काफिले के साथ जुलूस प्रदर्शन करते हुए कोविड नियमों के विरुद्ध हाइवे से औरैया गए।

उन्होंने बताया कि जुलूस का वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र यादव सहित दो सौ लोगों के विरुद्ध कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी के लिये औरैया और जालौन पुलिस की मदद ली गई तथा पुलिस की आठ टीम गठित करके रविवार को 34 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनकी 24 कारें जब्त की गई।

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत शेष लोगों की पकड़ने के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं। बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जुलूस प्रदर्शन के मामले मे लापरवाही बरतने पर जेल पुलिस चौकी प्रभारी भानुप्रताप को निलम्बित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया