लाइव न्यूज़ :

तस्करी कर गुजरात ले जाए जा रहे 34 लोगों को असम के दूरदराज के गांव में बचाया गया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 01:05 IST

Open in App

रंगिया, 23 जून असम के बक्सा जिले से सात लड़कियों सहित 34 लोगों को गुजरात जाने वाली बस से बचाया गया। आरोप है कि इनकी तस्करी की जा रही थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और असम पुलिस ने इन लोगों को तुमुलपुर पुलिस थाने के अंतर्गत कुमारीकाटा से बस से मंगलवार की रात बचाया।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट वाई श्याम किशोर सिंह ने बताया कि सात लोगों - दो गुजरात और पांच भारत-भूटान सीमा क्षेत्र के गांव के-को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ये भी बस में ही सफर कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि दूरदराज के 41 लोगों को गुजरात के जूनागढ़ नौकरी दिलाने के वादे के साथ ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने संदिग्ध मानव तस्करों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, किशोर न्याय अधिनियम-2000 और अंतर राज्यीय प्रवास अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह