लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 34 नए मामले आए, 44 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: December 23, 2020 13:27 IST

Open in App

पुडुचेरी, 23 दिसंबर पुडुचेरी में बुधवार को कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलकार केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 37,845 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जबकि गत 24 घंटे में 44 लोग ठीक हुए हैं।

सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक 44 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई जबकि 350 लोग उपचाराधीन हैं, यह संख्या मंगलवार के 360 उपचाराधीन मरीजों से कम है।

बुलेटिन के मुताबिक पुडुचेरी में 20 नए मामले आए जबकि माहे और कराइकल में क्रमश: 11 और तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

सरकार ने बताया कि बुधवार को सामने आए नए मामलों के साथ अबतक केंद्र शासित प्रदेश में 37,845 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 36,866 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को किसी की मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, अबतक कुल 629 लोगों ने यहां महामारी में जान गंवाई है।

सरकार के मुताबिक पुडुचेरी में मरीजों के ठीक होने की दर 97.41 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 1.66 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे