लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 34 नए मामले, संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए और संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। वहीं, संक्रमण दर 0.07 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

दिल्ली में अक्टूबर महीने में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई, जबकि सितंबर में पांच लोगों की मृत्यु हुई थी। नए मामलों के साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,39,922 हो गई है। वहीं, अब तक 14.14 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 25,091 है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, यहां 309 मरीजों का उपचार चल रहा है। शहर में निरूद्ध क्षेत्र की संख्या 98 है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 18, रविवार को 45 और शनिवार को 37 मामले सामने आए थे।

इस साल अप्रैल और मई में महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और अस्पतालों में ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की कमी हो गई थी। शहर में 20 अप्रैल को संक्रमण के 28,395 मामले सामने आए थे, जो कि महामारी के दस्तक देने के बाद से सबसे ज्यादा था। वहीं, तीन मई को सबसे ज्यादा 448 लोगों की मौत हुई थी।

छठे सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 'सीरो-पॉजिटिविटी' दर 97 प्रतिशत है। यानी दिल्ली की 97 फीसदी आबादी के शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक 2.05 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक दी गई है। महानगर में 74 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए