लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 34 नये मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली/बेंगलुरु, 29 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, इस दौरान संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत रही।

पिछले तीन दिनों से दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामले दर्ज किए जा रहे थे। नवंबर में अभी तक कोविड-19 से शहर में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं, अक्टूबर में संक्रमण से चार जबकि सितंबर में पांच लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण के नये मामले आने के साथ ही शहर में अभी तक कुल 14,40,934 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 14.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शहर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 25,098 लोगों की मौत हुई है।

वहीं कर्नाटक सरकार द्वारा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 291 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 29,96,148 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं मंगलवार को राज्य में संक्रमण से आठ लोगों के मरने की सूचना है। कर्नाटक में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 38,211 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 29,51,492 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल कोविड-19 के 6,416 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण की दर 0.47 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.74 प्रतिशत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर