लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को यहां जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी के कारण नगर में किसी और मरीज की मौत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली में अक्टूबर में अब तक कोविड-19 के कारण सिर्फ एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। पिछले महीने कोविड के कारण पांच लोगों की मौत हुयी थी।

नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,39,000 हो गयी। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 14.13 लाख से अधिक मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं वहीं मृतकों की कुल संख्या 25,088 है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अधिकारियों ने पिछले दिन कुल 34,038 परीक्षण किए, जिनमें 26,258 आरटी-पीसीआर जांच थी। दिल्ली में अभी इस बीमारी के 398 मरीज हैं, जिनमें से 118 घरों में पृथकवास में हैं।

दिल्ली में रविवार को कोविड के 33 मामले सामने आए थे, जबकि शनिवार को 33 मामले सामने आए थे। वहीं, एक मरीज की मौत भी हो गयी थी।

दिल्ली में अप्रैल और मई महीने में महामारी की दूसरी लहर आयी थी जो काफी भयावह रही। उस दौरान अच्छी खासी संख्या में लोगों की मौत हो गयी और अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी महसूस की गयी। 20 अप्रैल को दिल्ली में 28,395 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक टीकों की 1.83 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। 61 लाख से अधिक लोगों को टीकों की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं