हिमाचल प्रदेश के चम्बा में बस दुर्घटना में 34 घायल
By भाषा | Updated: October 10, 2021 12:53 IST2021-10-10T12:53:55+5:302021-10-10T12:53:55+5:30

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में बस दुर्घटना में 34 घायल
शिमला, 10 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार को एक बस एक घर से जा टकराई, जिसमें 34 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बस के चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया जिसके बाद बस एक घर पर जा गिरी। अधिकारी ने बताया कि बस से यात्रा कर रहे 34 लोगों को चोटें आई हैं और उन्हें चम्बा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।