महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,391 नए मामले, 80 की मौत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:57 IST2021-09-18T21:57:06+5:302021-09-18T21:57:06+5:30

3,391 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 80 died | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,391 नए मामले, 80 की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,391 नए मामले, 80 की मौत

मुंबई, 18 सितंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,391 नए मामले सामने आए हैं और 80 लोगों की मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,18,502 और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,469 हो गई।

राज्य में 3,841 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 63,28,561 हो गई। यहां 47,919 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में स्वस्थ होने की दर 97.09 फीसदी और मृत्यु दर 2.12 फीसदी है। मुंबई में संक्रमण के 478 नए मामले सामने आए और छह मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 7,37,678 और 16,048 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 3,391 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 80 died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे