लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 337 नए मामले, 24 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:13 IST

Open in App

भोपाल, 12 जून मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 337 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,87,909 तक पहुंच गयी।

प्रदेश में तीन महीने से अधिक समय बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 400 से कम आये हैं। दो मार्च को प्रदेश में 331 नये मामले आये थे, जबकि तीन मार्च को 417 नये मामले आये थे और उसके बाद नये मामलों में और बढ़ोतरी हुई थी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 24 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,534 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 13 जिलों शिवपुरी, सीहोर, कटनी, सीधी, बालाघाट, झाबुआ, टीकमगढ़, सिवनी, मंडला, गुना, खंडवा, अलीराजपुर, एवं भिंड में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 96 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 93 एवं जबलपुर में 23 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,87,909 संक्रमितों में से अब तक 7,74,600 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 4,775 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 985 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?