लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 336 नये मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:49 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 सितंबर तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 336 नए मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 6,62,202 हो गई। राज्य में इसके अलावा महामारी से एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतकों की तादाद बढ़ कर 3,898 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 96 नये मामले सामने आए। इसके बाद रंगा रेड्डी और वारांगल शहरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 24-24 नये मामले सामने आए।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 306 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,53,022 हो गई है।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 5,282 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 76,481 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल 2,55,79,757 नमूनों की जांच हो चुकी है।

तेलंगाना में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.61 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा