लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 335 नए मामले आए, मृतकों की संख्या 1,800 के पार पहुंची

By भाषा | Updated: December 12, 2020 16:43 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 दिसंबर ओडिशा में शनिवार को कोविड​​-19 के कारण चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,800 के पार हो गई, जबकि संक्रमण के 335 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,364 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से मौत के चार नये मामले आए, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,802 हो गई। सुंदरगढ़ में दो और बालासोर एवं मलकानगिरी जिलों से एक-एक मौत हुई है।

खुर्दा जिला में अब तक कुल 308 मौतें हुई हैं। इसके बाद गंजाम में 245, सुंदरगढ़ में 154, कटक में 137 और पुरी में अब तक 110 मौतें हुई हैं।

राज्य में आए 335 नए मामलों में से 193 अलग-अलग पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं और बाकी का पता संपर्क ट्रेसिंग के दौरान चला।

उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ में सबसे अधिक 52 मामले दर्ज किए गए, उसके बाद खुर्दा में 31 और मयूरभंज में 29 मामले सामने आए।

तीन जिले- गजपति, कंधमाल और सुबर्नपुर में शुक्रवार से कोई मामला सामने नहीं आया है।

ओडिशा में वर्तमान में 3,231 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,18,278 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड​​-19 के लिए अब तक 63.45 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को 32,998 जांच की गई। राज्य में संक्रमण दर 5.1 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है