कर्नाटक में कोविड-19 के 335 नए मामले, पांच लोगों की मौत
By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:27 IST2021-12-18T21:27:28+5:302021-12-18T21:27:28+5:30

कर्नाटक में कोविड-19 के 335 नए मामले, पांच लोगों की मौत
बेंगलुरु, 18 दिसंबर कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 335 नए मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 30,02,127 और 38,287 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि दिन में 286 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,56,691 हो गई। नए मामलों में से 225 बेंगलुरु अर्बन से सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई।
राज्य में 7,120 मरीजों का उपचार चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।