लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 335 नए मामले

By भाषा | Updated: July 30, 2021 12:54 IST

Open in App

ईटानगर, 30 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के 335 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,477 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि 85 वर्षीय एक महिला की संक्रमण से मौत के बाद बाद मृतक संख्या बढ़कर 225 हो गई। नए 335 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 112, लोअर सुबनसिरी में 34 और पापुमपरे में 26 मामले सामने आए। राज्य में अभी 4,252 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 383 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 43,000 हो गई।

एसएसओ ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 90.57 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 9.27 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.55 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक राज्य में 8.45 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल