लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 334 नए मामले, चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 दिसम्बर ओडिशा में कोविड-19 के 334 नए मरीज सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर शनिवार को 3,28,201 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वायरस से चार और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,857 हो गई।

उन्होंने बताया कि नये मरीजों में 194 नए मरीज पृथक-वास केन्द्रों में सामने आए जबकि 140 का संक्रमितों के सम्पर्क में आने वालों की पहचान करने के दौरान संक्रमित होने का पता चला।

उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ में सबसे अधिक 40 नये मामले सामने आए। इसके बाद खुर्दा जिले में 30 और संबलपुर में 30 नये मरीजों का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में खुर्दा, बालेश्वर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों में चार मरीजों की जान गयी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले 53 मरीज ऐसे थे जिन्हें अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 319 लोगों की मौत खुर्दा जिले में हुई है। इसके बाद गंजाम में 246, सुंदरगढ़ में 164 लोगों की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 2,913 मरीजों का इलाज चल रहा है और 3,23,378 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक 67.99 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 29,848 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। यहां संक्रमण की दर 4.83 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं